Breaking News

संभल हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद वारिस पर योगी सरकार ने रासुका के तहत लिया एक्शन     |   पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान     |   ईरान पर अमेरिका ने हमले तेज करने के लिए B-1 बॉम्बर तैनात किया     |   पाकिस्तानी आवाम को बड़ा झटका, पेट्रोल और डीजल फिर हुआ महंगा     |   ईरान: शालमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी हवाई हमले में दो की मौत     |  

बारिश के बाद दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर भारी यातायात जाम

राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह बारिश के बाद यात्रियों को कई प्रमुख मार्गों पर भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा। दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे, मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईएसबीटी, गीता कॉलोनी और राजाराम कोहली मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

बदरपुर से आश्रम तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कार्यालय जाने वालों और स्कूल बसों को भारी असुविधा हुई। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए उसके दलों को कई स्थानों पर तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बारिश और कुछ इलाकों में जलभराव के कारण यातायात धीमा रहा। स्थिति को सामान्य बनाने और यात्रियों की सहायता के लिए हमारे कर्मियों को तैनात किया गया है।’’