Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

कैमूर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम, महाकुंभ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां फंसीं

बिहार के कैमूर में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लगा है। जाम की मुख्य वजह प्रयागराज के महाकुंभ में आने-जाने वाली गाड़ियों की भारी भीड़ है। कई यात्रियों ने कुप्रबंधन की शिकायत की, जिसकी वजह से घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रैफिक जाम में जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रक भी फंसे हैं। मौके पर तैनात पुलिस ने ड्यूटी में कोताही से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि महाकुंभ आने-जाने वाली गाड़ियों की भारी भीड़ की वजह से जाम लगा है। 

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी आमद की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक जाम और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार रात तक करीब 50 करोड़ लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके थे।