Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

भारी बारिश से उत्तरी चेन्नई के कई हिस्सों में पानी भरा, लोगों को हो रही परेशानी

चेन्नई समेत उत्तरी तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को हुई बारिश से रिहायशी इलाके और सड़कें घुटनों तक पानी में डूब गईं। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत केंद्रों में शिफ्ट कर दिया है, उन्हें खाना समेत सभी जरूरी मदद दी जा रही है।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव अब चेन्नई से लगभग 360 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, पुडुचेरी से 390 किलोमीटर पूर्व और आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से 450 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है।

विभाग ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और 17 अक्टूबर की सुबह चेन्नई के करीब पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है।" मंगलवार को चेन्नई और तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, लेकिन देर रात तक बारिश पूरी तरह से बंद हो गई।