Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

Assam: कई इलाकों में तेज बारिश से बाढ़, भूस्खलन में पांच लोगों की मौत

असम में पिछले 24 घंटों में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हुई है। यहां लगातार बारिश के कारण छह जिलों में बाढ़ आ गई है, जिससे 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि सभी पांच मौतें कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में हुई हैं।

शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने शुक्रवार को कहा था कि गुवाहाटी के बाहरी इलाके बोंडा में भूस्खलन से तीन महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने कहा था कि कई एजेंसियां ​​प्रभावित लोगों के राहत और बचाव के लिए काम कर रही हैं। शुक्रवार को शहर के अधिकतर इलाकों से जलभराव की सूचना मिली थी।

एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया कि तीन जिलों कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कामरूप और कछार में बाढ़ की सूचना मिली है। कुल 10,150 लोग प्रभावित हुए हैं। दो शिविर और एक राहत वितरण केंद्र भी खोला गया है।