Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Tamil Nadu: भक्तों को ले जा रहे वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

तमिलनाडु के थेनी जिले के पेरियाकुलम के निकट हुए हादसे में अयप्पा भक्तों को ले जा रहे दो वाहन आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा डिंडीगुल-कुमुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को तड़के करीब एक बजे हुआ। 

हादसे के शिकार हुए वाहनों में से एक कर्नाटक से सबरीमाला जा रहा था जबकि दूसरी सबरीमाला से धर्मपुरी जा रहा था। पेरियाकुलम थेनकराई पुलिस और थेनी अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे। 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से उन्होंने घायल व्यक्तियों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए थेनी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में 55 साल के सेल्वम, 40 साल केदिनेश, 33 साल के पुत्रत, 33 साल के रंगनाथ, 31 साल के सतीश कुमार और 15 साल के लक्ष्मीपति शामिल हैं। सभी घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की वजह से पेरियाकुलम-थेनी बाईपास पर दो घंटे से ज्यादा वक्त तक भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। पुलिस ने भीड़भाड़ कम करने के लिए वाहनों को दूसरे रास्तों से देखा।