Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

PWL 2026: हरियाणा थंडर ने पंजाब रॉयल्स को 5-4 से हराया, फाइनल में बनाई जगह

PWL 2026: हरियाणा थंडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब रॉयल्स को 5-4 से हराया और प्रो रेसलिंग लीग 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। शुक्रवार रात नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में, लीग चरण को चार जीत और आठ अंकों के साथ शीर्ष पर खत्म करने वाली हरियाणा ने शुरुआती दबाव झेलने के बाद दूसरे हाफ में मुकाबले की दिशा निर्णायक रूप से पलट दी, जिससे सीजन की सबसे निरंतर टीम होने का दावा और मजबूत हुआ।

परविंदर को उनकी अहम वापसी जीत के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसने पंजाब की लय को तोड़ा। 76 किग्रा महिला बाउट में शानदार जीत के लिए फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिया मलिक को मिला। वहीं 62 किग्रा मुकाबले में निर्णायक फॉल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान इरीना कोलियादेंको को दिया गया, जिसने हरियाणा के फाइनल में प्रवेश की नींव रखी।

57 किग्रा पुरुष वर्ग में पंजाब ने पहले बढ़त बनाई, जहां चिराग छिक्कारा ने रोहित के खिलाफ शुरुआती एक्सचेंज पर नियंत्रण रखा। पीरियड 1 में निर्णायक टेकडाउन से चिराग आगे रहे और बाद में रोहित के पैसिविटी प्वाइंट के बावजूद 2–1 की करीबी जीत दर्ज की।

74 किग्रा पुरुष वर्ग में हरियाणा ने तुरंत जवाब दिया, परविंदर ने चंदरमोहन के खिलाफ दूसरे पीरियड में जोरदार वापसी की। एक्टिविटी प्वाइंट और पुश-आउट्स से पीछे रहने के बाद, परविंदर ने निर्णायक टेकडाउन और पावर मिनट में लेट पुश-आउट के साथ 8-8 की बराबरी के बाद आखिरी अंक के आधार पर बाउट अपने नाम की। परविंदर को मैच का इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया।

125 किलोग्राम हैवीवेट मुकाबले में हेवीवेट मुकाबले में पंजाब ने फिर बढ़त ली, जहां कप्तान दिनेश धनखड़ ने अनिरुद्ध गुलिया को 8–6 से हराया। मुकाबला अंत तक कड़ा रहा। 76 किग्रा महिला वर्ग में पंजाब की बढ़त और मजबूत हुई, जब प्रिया मलिक ने सीजन में पहली बार काजल धोचक को हराया। मलिक को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

हालांकि, हरियाणा ने 86 किलोग्राम वर्ग के पुरुष मुकाबले में संदीप मान पर आशिरोव अशरफ की 5-1 की महत्वपूर्ण जीत के साथ मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी और हाफ टाइम तक स्कोर का अंतर 2-3 कर दिया। दूसरे हाफ में थंडर टीम की शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।