Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

HIL 2026: भारतीय हॉकी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, हरमनप्रीत और हार्दिक पर रहेंगी नजर

HIL 2026: भारत के अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह की नजरें हॉकी इंडिया लीग में अच्छा प्रदर्शन करके आगामी व्यस्त सत्र से पहले अपने कौशल को निखारने और आत्मविश्वास बढाने पर लगी हैं।

भारतीय टीम का अगला साल काफी व्यस्त है जिसमें एफआईएच प्रो लीग, विश्व कप और एशियाई खेल होने हैं। हॉकी इंडिया लीग तीन जनवरी से शुरू होगी और व्यस्त सत्र से पहले खिलाड़ियों के लिये लय में आने का सुनहरा मौका है। जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब के लिये खेलने वाले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि लीग का स्तर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों जैसा है और इससे खिलाड़ियों को फॉर्म पाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी लीग भारतीय टीम के सदस्यों के लिए सही समय पर हो रही है। इसमें शीर्ष स्तर की हॉकी खेली जाती है और हर मैच अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह ही है और हम प्रो लीग, विश्व कप तथा एशियाई खेलों से पहले ऐसा ही चाहते थे।’’ हरमनप्रीत ने कहा,‘‘ भारतीय टीम और सूरमा का कप्तान होने के नाते मुझे लगता है कि यह युवा खिलाड़ियों के लिये सीनियर्स के साथ खेलकर सीखने का सुनहरा मौका है।’’

एचआईएल संचालन परिषद टीम के कप्तान ओलंपियन हार्दिक ने कहा, ‘‘यह सत्र मेरे और टीम के लिए काफी अहम है। लीग में भारी दबाव वाले मैच होते हैं जो आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिए जरूरी हैं। हम आक्रामक हॉकी खेलकर हर टीम को बड़ी चुनौती देंगे।