Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मेहनती, पार्टी को किया मजबूत… जन्मदिन पर जेपी नड्डा को PM मोदी ने दी बधाई

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 63 साल के हो गए हैं. आज 2 दिसंबर को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी है. गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पीएम मोदी ने पार्टी अध्यक्ष को अपने एक्स पोस्ट में बधाई देते हुए जमकर तारीफ भी की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वह पार्टी को प्रेरक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि उनकी (जेपी नड्डा की) काफी प्रशंसा भी की जाती है. पीएम ने उनकी लंबी उम्र की कामना की. साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संगठनात्मक कौशल के लिए पहचान बनाई है. उनके सरल और गर्मजोशी भरे स्वभाव ने उन्हें जनता का चहेता भी बना दिया है. पीएम मोदी ने बताया, “मैंने उन्हें पिछले कई वर्षों से पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है.”

प्रधानमंत्री ने आगे बताया, “नड्डा ने खुद को एक बहुत अच्छे विधायक, सांसद और मंत्री के रूप में भी साबित किया है. मैं लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. वे एक ऐसे नेता हैं जिन्होनें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और फिर बीजेपी की युवा शाखा में एक छात्र नेता के रूप में अपने दिनों से ही नड्डा ने समूहवाद से बचने और संगठनात्मक अनुशासन के एजेंडे पर बने रहने की प्राथमिकता का प्रदर्शन किया. जैसे-जैसे उसकी जिम्मेदारियां बढ़ती गईं, वैसे वैसे ही उनकी दक्षता भी बढ़ती गई.