Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

हैमर, स्कैल्प और राफेल.. सर्जिकल स्ट्राइक के लिए इन विमानों को चुना गया

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारतीय सेना ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है. भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन के भीतर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हमला कर कुल नौ जगहों को निशाना बनाया. इन्हीं जगहों से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. यह भारतीय सेना और वायु सेना का एक संयुक्त अभियान था जिसमें सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया गया. 

इनमें सबसे प्रमुख नाम हैं – राफेल लड़ाकू विमान, हैमर मिसाइल और स्कैल्प क्रूज़ मिसाइल, जो भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता का प्रतीक हैं। स्रोतों के अनुसार, इस हमले को “प्रीसाइज़ टारगेटेड स्ट्राइक” के रूप में अंजाम दिया गया, जिसमें आतंकवादी ठिकानों को चुनकर निशाना बनाया गया। भारत ने इस कार्रवाई के ज़रिए यह संदेश दिया कि वह अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

स्कैल्प एक क्रूज मिसाइल है. इसे यूरोपीय डिफेंस कंपनी एमबीडीए द्वारा बनाया गया है. स्कैल्प मिसाइल भारत के 36 राफेल फाइटर जेट्स का एक हिस्सा हैं. भारतीय वायुसेना ने फ्रांस से लिए गए सभी राफेल लड़ाकू विमानों को स्कैल्प मिसाइलों से लैस किया है. राफेल की ध्वनि की गति से भी तेज रफ्तार और स्कैल्प मिसाइल की मारक क्षमता की वजह से इन दोनों की जोड़ी बेहद खतरनाक बन जाती है. इस जोड़ी ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. 1300 किलोग्राम वजन वाली स्कैल्प मिसाइल में करीब 400 किलोग्राम तक विस्फोटक सामग्री ले जाने की क्षमता होती है.