Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

तीन माह बाद हल्द्वानी-शामा केमू बस का संचालन शुरू

बागेश्वर। तीन महीने बाद हल्द्वानी से कपकोट के दूरस्थ इलाके शामा के लिए केमू की बस सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। केमू की रानीखेत-ओगला बस सेवा अब भी बंद है। वहीं, रोडवेज की बस अब भी धरमघर, मुनस्यारी नहीं जा रही है।
चारधाम यात्रा में बस लगने से करीब तीन महीने पूर्व केमू की हल्द्वानी से शामा और रानीखेत से ओगला (पिथौरागढ़) चलने वाली बस सेवाओं का संचालन प्रभावित हो गया था। हल्द्वानी-शामा बस सेवा का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। केमू के स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट ने बताया है कि हल्द्वानी-शामा बस दोपहर दो बजे बागेश्वर पहुंचती है। ढाई बजे शामा के लिए रवाना होती है। शामा से सुबह आठ बजे बस हल्द्वानी रवाना होती है। उन्होंने बताया कि रानीखेत-ओगला बस सेवा का भी जल्द संचालन होने की उम्मीद है।