Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

गुवाहाटी की पूजा समितियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़, भव्यता है पैमाना

असम के गुवाहाटी में तमाम पूजा समितियां दुर्गा पूजा की तैयारी को अंतिम रूप दे रही हैं। हर पंडाल की कोशिश है कि उसकी डिजाइन दूसरों से बेहतर हो। इन्हीं में एक समिति चीन में मकाऊ के मशहूर रिसॉर्ट की तर्ज पर पंडाल डिजाइन कर रही है। इसकी लागत करीब 30 लाख रुपये है।

एक पूजा समिति का बजट तो कम है, फिर भी उसे भरोसा है कि उनका आयोजन भव्य होगा। एक पूजा समिति के पंडाल की थीम भगवान विष्णु के दस अवतार हैं।

हालांकि सभी समितियों की एक ही शिकायत है। लगातार बारिश की वजह से पंडाल बनाने का काम धीमा पड़ गया, फिर भी उम्मीद है कि उनके पूजा मंडप समय पर तैयार हो जाएंगे।