Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

गुलाब चंद कटारिया आज राज्यपाल पद की लेंगे शपथ

गुलाब चंद कटारिया पंजाब राजभवन में आज राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। कटारिया को दूसरी बार राज्यपाल बनाया गया है। इससे पहले वे असम के राज्यपाल थे। कटारिया पंजाब के 30वें गवर्नर बने हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री विधायक व पंजाब और यूटी के सीनियर अधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राजस्थान सरकार के पूर्व गृह मंत्री हैं। वे राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे उदयपुर के निवासी हैं और वहां से 9वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। पूर्व में वे राजस्थान सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म राजस्थान उदयपुर में 13 अक्तूबर 1944 को हुआ था।