Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

गुजरात: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अहमदाबाद पहुंचे, पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे

गुजरात में एआईसीसी अधिवेशन से एक महीने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे। यहां वे पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को अहमदाबाद का दौरा किया और आठ-नौ अप्रैल को शहर में होने वाले पार्टी के अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से बातचीत की।

गुजरात 64 साल के अंतराल के बाद एआईसीसी अधिवेशन की मेजबानी कर रहा है। राहुल गांधी अपने दौरे के पहले दिन पार्टी के कई प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन वे पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे। सत्र की शुरुआत आठ अप्रैल को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की विस्तारित बैठक से होगी, जिसके बाद नौ अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) प्रतिनिधियों की बैठक होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे दोनों बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ पार्टी नेता और एआईसीसी के कई प्रतिनिधि शामिल होंगे।