Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

‘गुड फ्राइडे’ हमें दया और करुणा दिखाने की प्रेरणा देता है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर कहा कि ये दिन हमें दया, करुणा और सदैव उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है। ‘गुड फ्राइडे’ ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाये जाने पर उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, ‘‘गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। ये दिन हमें दया, करुणा और हमेशा बड़ा दिल रखने की प्रेरणा देता है। शांति और एकजुटता की भावना हमेशा बनी रहे।’’