Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

व्हाइट हाउस में परोसा गया गोलगप्पा

गोलगप्पे यानी पानी पुरी ने व्हाइट हाउस के समारोहों में अपनी जगह बना ली है और मेहमानों को ये स्वादिष्ट भारतीय स्ट्रीट फूड परोसा जा रहा है।

पिछले एक साल में इसे कई बार व्हाइट हाउस में परोसा जा चुका है। रोज़ गार्डन में एशियाई अमेरिकी, मूल हवाईयन और प्रशांत द्वीपसमूह (एएएनएचपीआई) विरासत माह का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रपति जो. बाइडेन की तरफ से आयोजित स्वागत समारोह में भी गोलगप्पे परोसे गए।

समारोह में मौजूद मेहमानों में काफी संख्या में एशियाई अमेरिकी और कई भारतीय अमेरिकी शामिल थे। अभी तक व्हाइट हाउस के रिसेप्शन मेन्यू में सिर्फ समोसा ही दिखता था। अब गोलगप्पा तेजी से समोसे की बराबरी करता दिख रहा है।