Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

सोना 350 रुपये के उछाल के साथ रिकॉर्ड के नए स्तर पर, जानिए नया दाम

Delhi: बहुमूल्य धातुओं की सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मांग बढ़ने के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने ये जानकारी दी। 

इस साल यानी 2024 में अबतक सोने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस साल सोने का दाम 7,700 रुपये चढ़ा है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 71,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमत भी 800 रुपये के उछाल के साथ 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में ये 83,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख से संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 71,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये की बढ़त है।’’