Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Goa: ट्रैफिक जुर्माने के लिए कैशलेस ई-चालान सिस्टम शुरू, पारदर्शिता के साथ बढ़ी तेजी

गोवा ने ट्रैफिक नियमों को आसान बनाने की दिशा में अहम कदम आगे बढ़ाया है। एक मार्च 2025 से राज्य में ई-चालान सिस्टम को लागू किया है, जिसके तहत यातायात उल्लंघन के जुर्माने को कैशलेस सिस्टम से दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के मुताबिक ये बदलाव जुर्माना भरने की प्रक्रिया को आसान बनाता है जिससे नकद लेन देन पर निर्भरता कम होती है।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोग अब क्यूआर कोड या भुगतान लिंक का इस्तेमाल कर अपना जुर्माना जल्द भर सकते हैं। यहां तक ​​कि ट्रैफ़िक कैमरों के जरिये नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को भी अब सीधे उनके घर पर चालान मिल जाएगा, जिससे उन्हें पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी।डिजिटल भुगतान से इस प्रक्रिया के तेज़ और ज्यादा पारदर्शी होने की उम्मीद है।

2024 में गोवा में चार लाख से ज्यादा ट्रैफिक उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए जिन पर 24 करोड़ 74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अब डिजिटल सिस्टम के लागू होने से गोवा ट्रैफिक मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव ला रहा है। इससे यात्रियों और अधिकारियों दोनों के लिए आसानी हो गई है। साथ ही ट्रैफिक से जुड़े मुद्दों का आसानी और तेजी से समाधान हो रहा है।