Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

इंदिरापुरम क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घायल आरोपी पर पहले से ही 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों मुड़कर भागने लगे। तेजी से भागते समय दोनों आरोपियों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद पैदल भागते हुए एक आरोपी ने पीछा कर रही पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। 

घायल आरोपी ने अपना नाम शाहबाज उर्फ पोली बताया। वह दिल्ली के नंदनगरी का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शाहबाज पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।