Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

जीएसटी काउंसिल की बैठक आज

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की बैठक आज होने वाली है। बैठक आठ महीने बाद होगी। बैठक में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की समीक्षा करने के आसार हैं। 

जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल थे। बैठक सात अक्टूबर 2023 को हुई थी।

53वीं बैठक का एजेंडा अभी काउंसिल के सदस्यों को भेजा जाना है। लोकसभा चुनाव के बाद काउंसिल की पहली मीटिंग है।

लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को आए थे। निर्मला सीतारमण ने नौ जून को नई मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

जीएसटी काउंसिल ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए पूरे मूल्य पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने के फैसले की समीक्षा कर सकती है। ये नियम एक अक्टूबर 2023 को लागू हुआ था।