Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर की जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज की अनुमति नहीं

श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में लगातार चौथे शुक्रवार को सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं दी गई। शहर के नौहट्टा इलाके में मस्जिद पर ताला लगा हुआ है और कानून  व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसके चारों ओर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

मीरवाइज उमर फारूक ने कहा, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को जुमे की नमाज अदा करने से रोका गया। ये शासन की विफलता है। हम चाहते हैं कि माननीय हाई कोर्ट इस मामले को देखे और बताए कि जामा मस्जिद क्यों बंद हैं।

हालांकि नमाज़ के लिए मस्जिद को बंद करने के कारण पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि गाजा पट्टी में इजराइली कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए मस्जिद का इस्तेमाल किए जाने की आशंका थी।