Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

नवी मुंबई में इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत, 10 घायल

महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में सोमवार मध्यरात्रि के बाद आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग वाशी इलाके के सेक्टर 14 स्थित एमजीएम कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब साढ़े 12 बजे लगी और 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई।

 घटना में दो महिलाओं, एक पुरुष और छह साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को वाशी के दो अस्पतालों में ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियां और पुलिस के साथ 40 दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और मंगलवार सुबह चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।