Breaking News

नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |   भोटेकोशी त्रासदी के बीच पहले नेपाल और अब चीन में आया भूकंप     |   नेपाल बाढ़ में नई तबाही का अलर्ट: तिब्बत की अस्थायी झील से बहने लगा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया     |   नेपाल के नुवाकोट में 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा, 20-25 मिनट में बाढ़ की चेतावनी     |  

Telanagana: निर्मल में गोदावरी नदी में एक ही परिवार के चार लोग डूबे, एक लापता

तेलंगाना के निर्मल जिले में हैदराबाद के चिंतल इलाके के चार युवक गोदावरी नदी में डूब गए। एक व्यक्ति नहाने के दौरान लापता हो गया। मृतकों की पहचान राकेश (17), विनोद (18), रितिक (18) और भरत के रूप में हुई है। पांचवें युवक की तलाश अभी भी जारी है, जिसकी पहचान मदन के रूप में हुई है। सभी एक ही परिवार के हैं। 

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक ही परिवार के 22 सदस्यों का एक समूह देवी सरस्वती के प्रतिष्ठित मंदिर में पूजा करने के लिए हैदराबाद से बसर गया था। दर्शन के बाद कई सदस्य पवित्र स्नान के लिए नदी के किनारे चले गए। नदी की गहराई से अनजान, पांच युवक गहरे पानी में चले गए और बह गए। 

अधिकारियों को तुरंत बताया गया और विशेषज्ञ तैराकों और गोताखोरों समेत बचाव दल मौके पर पहुंचे। अभी तक केवल चार शव ही बरामद किए जा सके हैं, जबकि पांचवें युवक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मृतकों को पानी से बाहर निकालने के बाद एम्बुलेंस से नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।