Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

West Bengal: नादिया में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से चार लोगों की मौत, एक घायल

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन महिलाओं समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कल्याणी के रथतला के भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में स्थित फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक और महिला घायल हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "विस्फोट स्थल से चार लोगों को बचाकर पास के जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल महिला की हालत गंभीर है।" उन्होंने बताया, "हम मृतकों और घायल की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे फैक्ट्री में काम करने वाले लोग थे या नहीं।"

उन्होंने बताया कि विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद यूनिट में लगी आग पर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।