Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लखनऊ जेल में हमला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार को कहासुनी के बाद एक कैदी ने हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में हल्की चोट आई। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार (2012-2017) में मंत्री रहे प्रजापति पर जेल अस्पताल में सफाई का काम करने वाले एक कैदी ने विवाद के बाद हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाथापाई के दौरान कैदी ने प्रजापति पर कथित रूप से अलमारी के एक स्लाइडिंग हिस्से से हमला किया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई।

जेल अधिकारियों ने बताया कि प्रजापति को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रजापति दुष्कर्म समेत कई और मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है।"