Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

91 साल के हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, जन्मदिन की बधाईयों का लगा तांता

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है. मनमोहन सिंह आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के तमाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके बेहतर स्वास्थय की दुआ मांगी.

पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने वालों की तांता लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को X (ट्विटर) पर जन्मदिन की बधाई दी. पीएम ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि ‘पूर्व प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई, मैं आपके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.’