Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पोते प्रज्वल रेवन्ना के आरोपों पर पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी

अपने पोते और हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर उनके दादा व जनता दल सेक्यूलर (JDS) के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि अगर प्रज्वल इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. देवेगौड़ा ने कहा कि एचडी कुमारस्वामी पहले ही प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ आरोपों के संबंध में हमारे परिवार और पार्टी की ओर से बोल चुके हैं.