Breaking News

जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी का वर्चुअल संबोधन, कार्यक्रम में जुड़े     |   लखनऊ में CM योगी ने किया 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन     |   कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की किताब का आधिकारिक विमोचन सोमवार को होगा     |   कल सुबह 4:30 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो... छठ पूजा पर DMRC का ऐलान     |   छठ की खुशियों के बीच पटना में हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक… 3 की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन     |  

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने यूपीएससी के चेयरमैन

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के चेयरमैन का कार्यभार संभाला।यूपीएससी के चेयरमैन का पद 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त हो गया था। आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी।

कुमार के सेवा रिकॉर्ड के अनुसार, केरल कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी ने 23 अगस्त, 2019 से 31 अक्टूबर, 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में काम किया। यूपीएससी चेयरमैन की नियुक्ति छह वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक के लिए की जाती है।