Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत बीजेपी में शामिल

विपक्षी पार्टिंयों के नेता ही नहीं बल्की अधिकारी, पत्रकार, वकील और जज भी लगातार भारतीय जनता पार्टा का हाथ थाम रहे हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय गुरुवार को BJP में शामिल हो गए हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था. इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि ये मेरी अंतरात्मा की अवाज है कि अब मुझे बड़े क्षेत्र में जाना चाहिए.

BJP की सदस्यता लेने के बाद अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा, “आज मैंने एक नई दुनिया में अपना कदम बढ़ाया है, जो भी काम मुझे BJP द्वारा दिया जाएगा उसका मैं पालन करुंगा. हमारा पहला मकसद पश्चिम बंगाल से खराब नीति वाली पार्टी को निकालना है, जिससे कि वे 2026 के चुनाव में वापसी न कर सके. बंगाल के अंदर BJP की सरकार बनना बहुत जरूरी है. अपनी पार्टी द्वारा सौंपे गए सभी कामों को मैं ईमानदारी से निभाउंगा.”