Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Kerala: कोविड के बाद सैलानियों की संख्या में गिरावट, पर्यटन विभाग कर रहा भारी मशक्कत

कोविड महामारी को पांच साल बीत गए, लेकिन केरल अब भी सैलानियों की पहले की तरह आमद देखने को तरस रहा है। सैलानियों की संख्या बढ़ाने के लिए राज्य का पर्यटन विभाग काफी मेहनत कर रहा है। खूबसूरत समुद्र तट, हरे-भरे चाय के बागान, शांत बैकवाटर के साथ समृद्ध सांस्कृतिक और शिल्प विरासत से लैस केरल हमेशा से विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। पर्यटन विभाग दूसरे हितधारकों के साथ नए सैलानियों को आकर्षित करने के लिए काम कर रहा है।

राज्य पर्यटन विभाग की निदेशक ने बताया कि उनका विभाग नवीनतम सूचनाएं सैलानियों तक पहुंचाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। विभाग को उम्मीद है कि बाईपोर अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव जैसे आयोजन सैलानियों को लुभाएंगे। इसमें पानी से जुड़े कई खेल होते हैं। साथ ही कोची मुजिरिस बाइनल और कोझीकोड में केरल लिटरेचर फेस्टिवल भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को आकर्षित करेंगे। इनके अलावा स्प्लैश वायनाड जैसे आयोजनों से भी राज्य में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।