Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

मिजोरम में दो करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त

मिजोरम के चम्फाई जिले में अधिकारियों ने सीमा पार से तस्करी कर लाई गई अवैध विदेशी सिगरेटों के एक बड़े स्टॉक को नष्ट कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न ब्रांडों की विदेशी सिगरेट के कुल 3,09,712 पैकेट नष्ट किए गए, जिनकी स्थानीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पु. लालबियाकफेला ने कहा कि अवैध विदेशी सिगरेट के खिलाफ लड़ाई केवल एक आर्थिक मुद्दा नहीं है, बल्कि युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।