Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

पटना में छठ पूजा के दौरान अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत

बिहार के पटना में छठ पूजा के दौरान हुए तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा गंगा नदी में हुआ, जहां चिंटू और संजय कुमार नाम के दो युवक डूब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरा मामला बाढ़ थाना क्षेत्र के गंगा घाट का है, जहां पूजा के दौरान एक श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान पैजुना और बादपुर गांवों में छठ पूजा करते समय दो किशोर नदी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया।