Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

गुजरात: हमसफर एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

गुजरात के वलसाड में शनिवार दोपहर को तिरुचिरापल्ली जंक्शन और श्री गंगानगर के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के जनरेटर कोच और पास के यात्री कोच में आग लग गई। कोच से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

पुलिस अधीक्षक करणराज वाघेला ने कहा कि संभवत:शॉर्ट सर्किट के कारण पावर कोच में आग की लपटें उठीं और बगल के बी-वन कोच तक फैल गईं। उन्होंने कहा कि आग अब नियंत्रण में है।