Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान के समर्थन में किसान

हिमाचल के मंडी से बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को कल यानी गुरुवार को सीआईएसएफ की महिला जवान ने चंडीगढ एयरपोर्ट पर थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना से पूरा माहौल गर्म हो गया है. एक तरफ लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ किसान संगठन उस महिला जवान के समर्थन में आए गए हैं. बताया जाता है कि CISF कॉन्सटेबल कुलविंदर कौर का भाई किसान नेता है. कुलविंदर कौर के समर्थन में आज पंजाब के किसान संगठन सुबह 11:00 बजे चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस बीच भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया भी महिला जवान के सपोर्ट में अपना बयान दिया है.