Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Kerala: गूगल मैप्स को फोलो करते वक्त नदी में गिरी कार, बाल-बाल बची परिवार के पांच लोगों की जान

केरल के त्रिशूर में कथित तौर पर गूगल मैप्स को फोलो करते वक्त एक कार नदी में जा गिरी। हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार पांच लोगों का परिवार बाल-बाल बच गया। ये घटना रविवार रात को गायत्रीपुझा के कोंडाजी और थिरुविलवमाला पंचायतों को जोड़ने वाले एझुन्नालाथकाडावु बैराज पर हुई। कार में मलप्पुरम के बालकृष्णन , सदानंदन, विशालाक्षी, रुक्मिणी और कृष्णप्रसाद सवार थे। 

दुर्घटना उस समय हुई जब वे कुथमपुली से हथकरघा और बाकी सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे थिरुविलवमाला की तरफ से नदी में बैराज पर उतरे, वे रास्ता भटक गए और नदी में जा गिरे। हालांकि दूसरी कार में सवार रिश्तेदारों ने उन्हें बचा लिया। जिस जगह कार गिरी, वहां नदी में सिर्फ पांच फीट ही पानी था।