Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

पंजाब के पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, शंभू-अंबाला रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त

पंजाब के पटियाला में सोमवार रात शंभू-अंबाला रेल पटरी के पास कम तीव्रता का विस्फोट हुआ, जिससे पटरी को नुकसान पहुंचा। घटना स्थल शंभू-अंबाला रेल पटरी के पास से एक अज्ञात शव भी मिला है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इसका संबंध सोमवार देर रात हुए विस्फोट से है या नहीं। पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि विस्फोट से रेल पटरियों को भी कुछ नुकसान पहुंचा है।

यह घटना रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए निर्धारित पटरियों के पास हुई। विस्फोट की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। शर्मा ने बताया, ‘‘कम तीव्रता का एक विस्फोट हुआ है।’’ एक अज्ञात शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मृतक की मौत विस्फोट के कारण हुई है, तो उन्होंने कहा, ‘‘मामले की जांच जारी है।’’
शर्मा ने बताया कि नमूने लेने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर बुलाया गया है।