Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

झांसी में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, स्क्रैप चोर बदमाश को लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद एक स्क्रैप चोर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, साथ ही उसके एक साथी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद किए हैं। कुछ दिन पहले, कुछ बदमाशों ने एक स्क्रैप व्यापारी के यहां लाखों की चोरी की थी। देर रात, जब ये बदमाश चोरी का सामान बेचने जा रहे थे, तब चेकिंग के दौरान पुलिस से उनका आमना-सामना हो गया। पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश शहंशाह के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लगभग ₹5 लाख का चोरी किया हुआ स्क्रैप, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इन पर लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस इस गिरोह के दो अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।