Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

महाराष्ट्र के चंद्रपुर सीट का चुनावी समीकरण

महाराष्ट्र का चंद्रपुर औद्योगिक शहर कोयला भंडार के लिए मशहूर है। ये राज्य के विदर्भ इलाके में खुदाई केंद्र के रूप में जाना जाता है। इस लोकसभा सीट में छह विधानसभा सीट हैं। इस सीट पर 2019 के चुनाव में कांग्रेस के सुरेश धनोरकर को जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी के हंसराज अहीर को 40,000 से ज्यादा वोटों से हराया था। राजनैतिक जानकारों का अनुमान है कि इस बार इस सीट पर कड़ा मुकाबला होगा। क्योंकि महायुति गठबंधन ने छह बार के बीजेपी विधायक और महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुंगंतिवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने चंद्रपुर लोकसभा सीट के छह में से दो विधानसभा सीट पर चुनाव जीता है। उन्होंने बल्लारपुर से पिछले तीन बार विधानसभा चुनाव जीते। इससे पहले वे चंद्रपुर विधानसभा सीट से तीन बार चुने गए थे। 

कांग्रेस ने चंद्रपुर लोकसभा सीट से एक दूसरी विधानसभा सीट वरोरा की विधायिका प्रतिभा धनोरकर को उम्मीदवार बनाया है। उनके पति सुरेश धनोरकर ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चंद्रपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। उनका पिछले साल मई में निधन हो गया। चंद्रपुर में बड़ी संख्या में लोगों का कहना है कि बेरोजगारी उनके सामने सबसे बड़ी समस्या है। इसके अलावा महंगाई, महिला असुरक्षा और बढ़ती अपराध दर भी महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये मुद्दे वोटिंग के रुझान पर असर डालेंगे। महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।