Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

SIR की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल अगले हफ्ते करेगा बंगाल का दौरा

पश्चिम बंगाल के चुनावी मामलों की देखरेख करने वाले वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती के नेतृत्व में भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मतदाता सूची में सुधार के लिए चल रही एसआईआर की समीक्षा के लिए राज्य का दौरा करेगा। टीम के 18 नवंबर को पहुंचने की उम्मीद है। टीम का नेतृत्व ज्ञानेश भारती करेंगे। ये टीम अपने प्रवास के दौरान कई जिलों का दौरा करेगी।" इस बीच, 21 नवंबर को एक पूर्ण समीक्षा बैठक (एफएलसी) निर्धारित की गई है, जिसमें राज्य के सभी जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) को बुलाया गया है।

इस बैठक में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर आठ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस सत्र की अध्यक्षता चुनाव आयोग के ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) संचालन के प्रभारी वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त करेंगे।" 21 नवंबर की समीक्षा के दौरान, आयोग के अधिकारी जिलों और ब्लॉकों में एसआईआर गतिविधियों की प्रगति का आकलन करेंगे, बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे और शिकायत निवारण की स्थिति की समीक्षा करेंगे। आगामी दौरे का मकसद ये पक्का करना है कि संशोधन प्रक्रिया पारदर्शी, त्रुटिरहित और निष्पक्ष रहे। चुनाव निकाय के अधिकारी ने बताया कि बैठक में ईवीएम की तैयारी और मतदाता सूची की व्यापक समीक्षा पर विशेष जोर दिए जाने की उम्मीद है।