Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

भोपाल के महिला पुलिस थाने में खुला पर्यावरण अनुकूल कैफे, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं चलाएंगी

Madhya Pradesh: पर्यावरणीय स्थिरता को लेकर रचनात्मक नजरिया दिखाते हुए एक अनूठी पहल के तहत मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की पुलिस ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की वास्तुकला की छात्राओं के साथ मिलकर शहर के महिला पुलिस स्टेशन में एक पर्यावरण अनुकूल कैफे शुरू किया है। ये कैफे वास्तुकला की छात्राओं के 'स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम' का हिस्सा है। कैफे को बेहतरीन अंदाज में सजाया गया है। यहां बेकार टायरों से बनीं कुर्सी और मेजों को लगाया गया है। साथ ही बिल्डिंग का अगला हिस्सा प्लास्टिक के बक्सों और प्लास्टिक की बोतलों से बनाया गया है।

भोपाल पुलिस के 'शक्ति कैफे' कार्यक्रम के तहत, कैंटीन में खास तौर से घरेलू दुर्व्यवहार की शिकार महिलाओं को काम दिया जाएगा। इससे उन्हें आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनने और अपनी जिंदगी फिर संवारने में मदद मिलेगी। ये पर्यावरण अनुकूल कैफे आम लोगों के लिए खुला रहेगा। हालांकि इसे खास तौर पर उन महिलाओं और उनके रिश्तेदारों के लिए बनाया गया है जो शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आते हैं। इसके अलावा ये कैफे पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का स्वागत करने के लिए भी तैयार है।