Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में भूकंप के झटके, बंगाल की खाड़ी में था 4.5 तीव्रता के भूकंप का केंद्र

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में धरती से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप रविवार सुबह 5:05 बजे आया। केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र 16.805° उत्तरी अक्षांश और 84.381° पूर्वी देशांतर पर बंगाल की खाड़ी में स्थित था।

आंध्र विश्वविद्यालय के भूभौतिकी विभाग के प्रोफेसर पेंटाकोटा त्रिनाधा राव ने बताया कि भूकंप का केंद्र काकीनाडा से करीब 225 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में था और विशाखापट्टनम में सुबह 5:05 बजे इसके झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि यह भूकंप टेक्टोनिक प्लेटों की प्राकृतिक हलचल के कारण आया। प्रोफेसर राव ने कहा कि पृथ्वी कई टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है और इन प्लेटों के खिसकने से भूकंप आते हैं। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।