Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

सीतापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में Eagle CCTV Control Room का हुआ शुभारंभ

सीतापुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक Eagle CCTV Control Room का उद्घाटन किया। यह आधुनिक कंट्रोल रूम शहर भर में लगाए गए 155 हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों की 24×7 रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित करेगा। नए सिस्टम के माध्यम से अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया को पहले से अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है। उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे संवेदनशील स्थानों पर गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे, जिससे घटना होने पर तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी।

उद्घाटन के अवसर पर कंट्रोल रूम की स्थापना और संचालन में सहयोग देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, तथा सीओ सदर नेहा त्रिपाठी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। नए कंट्रोल रूम के शुरू होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।