Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

फरार TMC नेता शेख शाहजहां के घर को नोटिस चस्पा कर ED ने किया सील

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेताओं पर ईडी की कार्यवाई जारी है. इसी कड़ी में आज टीएमसी के फरार नेता शेख शाहजहां के घर ईडी की टीम पहुंची. एजेंसी की टीम अपने साथ 100 से ज्यादा सेंट्रल फोर्स पर्सनल लेकर गई थी. दरअसल, 5 जनवरी को जब ED टीम संदेशखाली गांव में शेख शाहजहां के घर रेड करने जा रही थी, तो उस पर भीड़ ने हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा था.

आज ईडी की टीम सुबह तकरीबन आठ बजे कई टीमों के साथ शेख शाहजहां के घर के लिए रवाना हुई. ईडी की टीम के काफिले के साथ सुरक्षाबलों की कई गाड़ियां भी थीं. हालांकि शाहजहां कहां है, इसकी कोई खबर नहीं है. ED अधिकारियों ने घर पर नोटिस चस्पा कर घर को सील कर दिया है और शाहजहां को 29 जनवरी को ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.