Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में ईडी की कार्रवाई, लूथरा ब्रदर्स के ठिकानों पर छापेमारी

गोवा नाइट क्‍लब अग्निकांड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. लूथरा ब्रदर्स और उनके सहयोगियों के 8 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं. ED ने शुक्रवार को गोवा के चर्चित ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपियों सौरभ और गौरव लूथरा के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने लूथरा भाइयों से जुड़े कुल 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है, जिनमें से 3 ठिकाने गोवा में और 5 दिल्ली में स्थित हैं. यह कार्रवाई 6 दिसंबर को हुए उस भीषण अग्निकांड के बाद मनी लॉन्ड्रिंग के संदेह में की गई है, जिसमें 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

ED की टीमों ने आज सुबह दिल्ली और गोवा में एक साथ दबिश दी. दिल्ली में लूथरा भाइयों के निवास और उनके उत्तर दिल्ली स्थित कार्यालयों की तलाशी ली गई, जहां से शेल कंपनियों के संचालन का संदेह है. वहीं, गोवा के उन ठिकानों और क्लब से जुड़े कार्यालयों को भी खंगाला गया, जहां से वित्तीय लेन-देन होता था. एजेंसी का मुख्य फोकस उन दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों को जुटाना है, जो अवैध फंड के स्रोत का खुलासा कर सकें.