Breaking News

केरलम में पिनाराई विजयन को बड़ी जिम्मेदारी, निर्विरोध चुने गए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष     |   बिहार ब्लैकआउट: पटना समेत 6 जिलों में शाम 7:15 बजे तक 'बत्ती गुल'     |   दिल्ली: राहुल गांधी ने 10 जनपथ पर तमिलनाडु के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की     |   नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने आरोपी की 7 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी     |   श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान हुआ     |  

4000 करोड़ की ड्रग्स, उदयनिधी स्टालिन से जुड़े तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने तमिल फिल्म के एक प्रोड्यूसर जफर सादिक इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है. सादिक की गिरफ्तारी दिल्ली में स्पेशल सेल की मदद से की गई है. सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत जांच में टॉलीवुड और बॉलीवुड के तार एक बार फिर से ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मिले हैं. इसके साथ-साथ सिंडिकेट के तार इंडिया-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ड्रग कार्टेल से भी जुड़े मिले हैं.

जांच में पता चला है कि सादिक ड्रग्स के कारोबार से कमाए गए पैसों को फिल्म मेकिंग, रियल एस्टेट, होटल व अन्य कारोबार में लगा रहा था. पिछले हफ्ते इस सिंडिकेट से जुड़े तीन आरोपी पकड़े गए थे. एनसीबी की टीम ने जब इन तीन आरोपियों से पूछताछ की तो जफर सादिक के बारे में पता चला. खतरे को भांपते हुए सादिक भी फरार हो गया. फरारी के दौरान सादिक त्रिवेन्द्रम-मुंबई-पुणे-हैदराबाद-जयपुर में छिपकर रहा.