Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

दिल्ली के जाफराबाद में डबल मर्डर, दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, करीब 40 राउंड फायरिंग

दिल्ली के जाफराबाद में डबल मर्डर हुआ है. 2 सगे भाइयों की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. करीब 40 राउंड फायरिंग हुई है और इलाके में तनाव का माहौल है. लोगों में दहशत फैली हुई है, पुलिस ने इलाके को घेरकर छावनी बना दिया है. जाफराबाद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ऋषि कर्दम मार्ग पर चौहान बांगर इलाके में वारदात अंजाम दी गई है.

मृतकों की पहचान नदीम (35) और फजील (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस को प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आपसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया

पुलिस का कहना है कि मृतकों के बड़े भाई ने बुआ के बेटों पर पारिवारिक विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है. इसलिए रंजिश के कारणों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस को इलाके में फायरिंग होने की खबर मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहले परिजनों से और फिर इलाके में पूछताछ की.

जाफराबाद पुलिस ने बताया कि डबल मर्डर केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. फोरेंसिक टीम ने वारदातस्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास और पूछताछ शुरू कर दी है, जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी.