Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

आपस में ही फूट…राहुल गांधी के सबसे बड़े मिशन पर कांग्रेसी ही लगा रहे ब्रेक

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन की सरकार ने जातिगत सर्वे कराकर आरक्षण के दायरे को बढ़ाकर कानूनी अमलीजामा पहना दिया है. राहुल गांधी जातिगत जनगणना मुद्दे को लेकर मुखर हैं और सामाजिक न्याय के आधार पर आबादी के हिसाब के भागीदारी देने बात कर रहे हैं. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर सिद्धारमैया के पिछले कार्यकाल में हुए जातिगत सर्वे की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और उसे लागू करने का दबाव बढ़ रहा है, लेकिन इसे लेकर पार्टी अपने ही दांव में उलझ गई है. ऐसे में जातिगत सर्वे की रिपोर्ट को लेकर एक बार फिर से सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार आमने-सामने हैं.