Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

गणतंत्र दिवस पर दिखी नीतीश-तेजस्वी के बीच दूरी

बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के बीच दूरियाों की एक झलक पटना के गांधी मैदान में भी दिखी. दोनों यहां दूर दूर बैठे नजर आए. दरअसल पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन था. इसमें मुख्यमंत्री के बगल में उपमुख्यमंत्री की कुर्सी खाली दिखी जबकि तेजस्वी यादव नीतीश से दूर बैठे नजर आए.

तेजस्वी और नीतीश की दूरी

तेजस्वी अपनी पार्टी के विधायक और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के पास बैठे रहे. राज्यपाल को विदा करते वक्त दोनों आसपास खड़े तो नजर आए लेकिन दोनों में बातचीत तो दूर, देखा देखी तक नहीं हुई. नीतीश कुमार राज्यपाल के जाने के बाद तेजस्वी यादव की तरफ देखे बगैर ही चलते बने.