Breaking News

प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |   हैदराबादः मलेशिया से आ रहे एयर एशिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी     |   सिक्किम राज्य दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- विकास में केंद्र करता रहेगा सहयोग     |   आजम खान ने तनखैया बोल अफसर से साफ कराए थे जूते, आज आ सकता है कोर्ट का फैसला     |   यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, एम्सटर्डम में भव्य स्वागत     |  

EVM पर खुलासा जल्द… कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने बताया

राहुल गांधी के विश्वस्त और करीबी ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं और उनका दावा है कि वह जल्द अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के साथ इसका खुलासा करने वाले हैं. दरअसल, राजीव गांधी के मित्र और देश में सूचना क्रांति के जनक कहे जाने सैम पित्रोदा उर्फ सत्यनारायण विश्वकर्मा यूपीए सरकार में भी ज्ञान आयोग के चेयरमैन रहे हैं. उनका कहना है कि EVM को अपने हिसाब से कंट्रोल किया जा सकता है. उसमें दखल संभव है.

सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में इस समय उपयोग की जा रही ईवीएम मशीन स्टैंड अलोन मशीन नहीं है. ईवीएम मशीन के साथ जब वीवीपैट मशीन को जोड़ा गया था, तभी से समस्या शुरू हुई. वीवीपैट एक अलग डिवाइस है, जिसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर होता है. वीवीपैट को ईवीएम से जोड़ने के लिए एक स्पेशल कनेक्टर इस्तेमाल किया जाता है. इसे एसएलयू कहते हैं. यह एसएलयू बहुत से सवाल खड़े करता है.