Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मुख्य चुनाव आयुक्त से मतभेद या चुनाव लड़ना

लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा हुआ है. राष्ट्रपति ने भी इस्तीफे को मंजूर कर लिया है. हालांकि पद छोड़ने की वजह साफ नहीं है. कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि अरुण गोयल पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक थे. इसके चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है, आने वाले दिनों में वह एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी होंगे.

सूत्रों के मुताबिक, हाल-फिलहाल में सीईसी और अरुण गोयल के रिश्तों में खटास नहीं देखी गई. हालांकि नियुक्ति के बाद से अब तक हुई बैठकों में कई मौकों पर विभिन्न मुद्दों पर गोयल की राय सीईसी व अन्य सदस्य से अलग जरूर रही है. TV9 भारतवर्ष ने अरुण गोयल से संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन उनके निजी पीएस और सीधे उनसे संपर्क नहीं हो सका.

चुनाव आयुक्त की नियुक्त के लिए सरकार ने आगे बढ़ाए कदम

सूत्रों का कहना है कि सरकार ने हाल में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए खोज समिति के नामों पर विवेचना शुरू की है. प्रधानमंत्री, सदस्य के रूप में लोकसभा में विपक्ष का नेता या सबसे बड़े दल का नेता और नामित कैबिनेट मंत्री द्वारा चुनाव आयुक्त की नियुक्ति जल्द की जाएगी.