Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में किया कमाल

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में आई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज़ हीरामंडी की इन दिनों खूब चर्चा है. इस सीरीज़ के ज़रिए संजय लीला भंसाली ने वेब सीरीज़ की दुनिया में कदम रखा है. हीरामंडी में टीवी से फिल्मों की दुनिया में आए अभिनेता इंद्रेश मलिक ने भी अहम रोल निभाया है. उनका निभाया उस्ताद जी का रोल चर्चा में है. इस सीरीज़ में तो उनके अभिनय को सराहा जा रहा है पर अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म फन्ने खान से उनका सीन ही काट दिया गया था. इसका खुलासा खुद इंद्रेश ने किया है.